Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इशारों-इशारों में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- 2G काल में देश में हताशा, निराशा….

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने मंगलवार को देश में 5G टेस्टबेड को लॉन्च किया। बता दें कि पीएम ने यह टेस्टबेड उद्योगों और स्टार्टअप के लिए लॉन्च किया है। वहीं इस सुविधा का प्रयोग स्टार्टअप और अन्य औद्योगिक इकाईयां 5जी से जुड़ी अपनी सेवाओं के ट्रायल के लिए कर पाएंगी। वहीं उन्होंने टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के सिल्वर जुबली समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये टेस्टबेड लॉन्च किया है।

- Advertisement -

2G काल में देश में हताशा- पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2G काल में देश में हताशा, निराशा भ्रष्टाचार और पॉलिसी पैरालिसिस का समय था। लेकिन अब देश वहां से निकलकर 3G से 6G तक का सफर तेजी और पारदर्शिता के साथ करने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक 5G टेस्टबेड की यह सुविधा आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में उपलब्ध रहेगी।

5G लॉन्चिंग से कितना फायदा?
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि 5जी से अगले 15 सालों में 450 मिलियन डॉलर का लाभ होने का अनुमान है। वहीं पीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इस दशक के अंत तक देश में 6जी सेवा शुरू करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। और इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि 2014 से पहले 2जी का मतलब हताशा, निराशा और भ्रष्टाचार होता था, जिसे अब उनकी सरकार ने बदल दिया है। बता दें कि इस अवसर पर पीएम ने एक डाक टिकट भी जारी किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें