Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुश्किलें में लालू यादव, सीबीआई की 17 ठिकानों पर छापेमारी

पटनाः चारा घोटाला मामले में जमानत पर रिहा हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई उनके 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि सीबीआई की टीम पटना में पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर भी पहुंची है।

- Advertisement -

लालू पर लगा नौकरी दिलाने का आरोप

वहीं, आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने अपने कई जानने वालों को रेलवे में नौकरी दिलाई थी। इसके बदले में उनके परिवार वालों को सस्ती दरों पर जमीन मिली थी। जिसको लेकर सीबीआई को शक है कि इस मामले में संभवतः जमीन खरीदने के बदले में पैसा भी नहीं दिया गया था।

परिजनों के खातों में आए इतने रूपये

आपको बता दें कि लालू यादव के परिजनों के खातों में एक करोड़ 20 लाख रुपए आए। इसके अलावा दिल्ली, पटना और दानापुर समेत अनेक जगहों पर लालू यादव के परिजनों को जमीन मिली। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और बिहार के पटना और गोपालगंज में 17 जगहों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।

रेलमंत्री भी रहे है लालू यादव

बता दें कि लालू यादव इस समय दिल्ली में हैं। और उनकी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली में है। वहीं राबड़ी देवी अपने आवास पर ही हैं। वहीं लालू साल 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे।

सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह पक्षपाती- आलोक मेहता

सीबीआई की छापेमारी पर आरजेडी नेता और विधायक आलोक मेहता ने कहा कि एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। और सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें