Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आजम की रिहाई पर बोले अखिलेश, कहा- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं

लखनऊः आजम खान की रिहाई होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनकी रिहाई का स्वागत किया। बता दें कि अंतरिम जमानत मिलने की खबर आने के बाद से ही लोगों को अखिलेश की प्रतिक्रिया का इंतजार था। वहीं, जब तक अखिलेश का ट्वीट नहीं आया था तब तक दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उन सभी पर अखिलेश ने विराम लगा दिया।

- Advertisement -

अखिलेश ने ट्वीट कर दी बधाई

आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जानकारी के मुताबिक जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को कई नए मानक दिए हैं। पूरा भरोसा है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!’

यूपी चुनाव के बाद रिश्तों में आई थी दरार

बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सपा नेता आजम खान और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रिश्तों में दरार की बातें सामने आती रही हैं। वहीं, बीते कुछ समय से कांग्रेस से लेकर तमाम दल खुद को आजम का करीबी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। कई नेता उनसे मिलने जेल भी पहुंचे। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह आजम खां जेल से रिहा हो गए।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें