Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राष्ट्रीय स्तर पर बड़े दौरे की तैयारी में सीएम चद्रशेखर, इन दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात

नई दिल्लीः तेलंगाना के मुख्यमंत्री चद्रशेखर राव राष्ट्रीय स्तर पर बड़े दौरे की तैयारी में हैं। खबर है कि आज दिल्ली के लिए रवाना होगें। जिसको लेकर कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान केसीआर पश्चिम बंगाल से लेकर बेंगलुरू तक कई राज्यों का दौरा कर बड़े नेताओ से मुलाकात करेगें।

- Advertisement -

पत्रकारों के साथ करेंगे बैठक

आपको बता दें कि सीएम किसानों के अधिकारों की लड़ाई’ में मारे गए किसानों के शोक संतप्त परिवारों से भी मुलाकात करेंगे और जावकारी के अनुसार देश की आर्थिक चर्चा के अलावा वह बड़े पत्रकारों के साथ भी बैठकें करेंगे।

600 किसान परिवारों से करेंगे मुलाकात

बता दें 22 मई को सीएम चंडीगढ़ का दौरा करेगें। इसी दौरान किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 600 किसान परिवारों से मुलाकात करेंगे। और आर्थिक सहयोग के तौर पर हर परिवार को 3 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से करेंगे मुलाकात

जानकारी के मुताबिक चेक देने का यह कार्यक्रम दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ होगा। यह मदद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के किसानों को दी जाएगी और 26 मई को केसीआर बेंगलुरु पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात करेंगे।

पश्चिम बंगाल और बिहार का करेंगे दौरा

वहीं, बेंगलुरु से रालेगन सिद्धी जाकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मिलेंगे। इसके बाद तेलंगाना सीएम साईंबाबा के दर्शन करने शिरडी जाएंगे और उसी दिन हैदराबाद लौटेंगे। बता दें 29 मई को केसीआर गलवान घाटी में शहीद हुए किसानों के परिवारों से मिलने पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। और साथ ही इस दौरान वह परिवारों की मदद भी देंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें