Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- देश को मुख्य मुद्दों से भटकाने में लगी हैं कुछ पार्टियां

नई दिल्लीः जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को संबोधित किया। वहीं पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो 10 बजे पदाधिकारियों की इस बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हमें देश के सामने आने वाली चुनौतियों को पूरा करना है।

- Advertisement -

हालांकि पीएम मोदी खुद जयपुर नहीं गए हैं, और उन्होंने इस बैठक में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया। बता दें कि बीजेपी पदाधिकारियों की इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं। जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं। वहीं नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर इस बैठक की शुरुआत की। मंच पर जेपी नड्डा के अलावा सतीश पुनिया भी मौजूद नजर आए। नड्डा ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राजस्थान का नाम गहलोत सरकार के कुशासन के चलते बदनाम हो रहा है। बीजेपी ऐसी सरकारों के काम को उजागर करेगी। राजस्थान में बीजेपी का कमल खिले इसके लिए काम किया जाएगा।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि, हम देख रहे हैं कि आज कुछ पार्टियों का इकोसिस्टम पूरी शक्ति से देश को मुख्य मुद्दों को भटकाने में लगा हुआ है। हमें कभी ऐसी पार्टियों के जाल में नहीं फंसना है। वहीं हमें कभी कोई शॉर्ट-कट नहीं लेना है। हमें देशहित से जुड़े जो भी बुनियादी विषय हैं। जो कोर इशू हैं उन्हीं पर आगे बढ़ना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें