Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में मिले इतने केस

नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं, एक बार फिर 24 घंटे में दो हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामले सामने आए है। और 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं राहत सकी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 2,346 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वहीं अब कोरोना के एक्टिव केस घटकर 15 हजार से कम पर पहुंच गए है।

- Advertisement -

अबतक कुल 4,31,34,145 लोग हुए संक्रमित

आपको बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 31 लाख 34 हजार 145 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 24 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है। और अबतक 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं अब देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 14,996 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 मई 2022 तक देशभर में 192 करोड़ 12 लाख 96 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन 15.32 लाख टीके लगाए गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अबतक करीब 84.63 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। और बीते दिन 4.99 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें