Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कांग्रेस के चिंतन शिविर का दिखा असर, सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों में की कटौती

नई दिल्लीः राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देशभर में लगातार महंगाई के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस के द्वारा हाल ही में उदयपुर में आयोजित नवसंकल्प शिविर में तय किए गए महंगाई के विरुद्ध जनजागरण अभियान के दबाव में केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

- Advertisement -

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों में की कटौती

बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों में कमी कर दी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि पिछले दो महीने में ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगभग दस रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। ऐसे में आज की कटौती महज एक औपचारिकता मात्र है। यदि केंद्र सरकार सही मायने में आमजन को राहत देना चाहती है तो एक्साइज ड्यूटी को घटाकर यूपीए गवर्नमेंट के स्तर पर ले जाना चाहिए, जिससे डीजल एवं पेट्रोल की कीमते करीब 70 रुपये प्रति लीटर से भी कम हो जाएंगी और आमजन को महंगाई से बड़ी राहत मिल सकेगी।

प्रदेश में 10.48 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकाकर के द्वारा पेट्रोल-डीजल कीमतों में की गई एक्साइज ड्यूटी में कमी से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट भी कम होगा। इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपये एवं डीजल पर 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। इस कटौती से राज्य को करीब 1200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की राजस्व की हानि होगी एवं आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी राज्य ने दो बार वैट में कटौती की थी, जिस वजर से राज्य को 6300 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें