Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

लखनऊ: प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा कम होता नहीं नजर आ रहा है। तेज रफ्तार एसयूवी चालक को नींद आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसयूवी सवार राजधानी लखनऊ (Lucknow) के ठाकुरगंज (Thakurganj) निवासी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मेहनत के बाद एसयूवी (SUV) को काटकर उसमें फंसे हुए शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Advertisement -

बता दें हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे (Lucknow-Ayodhya Highway) पर बुधवार की भोर करीब 6:00 बजे हुआ। अयोध्या की ओर से आ रही एसयूवी के चालक को नींद आने से डिवाइडर फांद कर एसयूवी रांग साइड में आ गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जहां कंटेनर चालक फरार हो गया। वहीं एसयूवी सवार सभी चार लोग व चार भेड़ों की सांसे थम गई।

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद सफदरगंज (Safdarganj) थाना अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (Abhishek Tiwari) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण हादसे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एएसपी दक्षिणी (SSP South) मनोज पांडेय (Manoj Pandey), सीओ सदर नवीन सिंह (CO Sadar Naveen Singh) मौके पर पहुंच गए। एसयूवी की नंबर प्लेट मोबाइल नंबर से एक की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी सबी हैदर के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। वहीं अन्य लोगों की पुलिस पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें