Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की हालत गंभीर, SGPGI में किये गए भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जाने-माने शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) की तबीयत एक बार फिर गंभीर हो गई है। जिसके चलते उन्हें फौरन राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। भर्ती करने तक डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे थे। उनका ऑपरेशन किया जाना है। जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुनव्वर राणा को किडनी की परेशानी थी। उनकी डायलिसिस पहले से चल रही है। मुनव्वर राणा के स्वास्थ्य के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा काफी समय से किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस (Dialysis) पर चल रहे हैं। अभी तक दिल्ली (Delhi) में उनका इलाज चल रहा था। फिर उसके बाद अपने घर पर ही स्वास्थ्य सुविधा ले रहे थे।

- Advertisement -

बता दें बीते दिन मंगलवार को एकदम से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें राजधानी के एसजीपीजीआई के इमरजेंसी वार्ड (Emergency Ward) में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया। इस बारे में पीजीआई की जनसंपर्क अधिकारी कुसम यादव (Kusum Yadav) ने बताया कि मुनव्वर राणा को एडमिट किया गया। इससे पहले उन्हें कार्डिक अरेस्ट (Cardiac Arrest) पड़ा था, तब भी एडमिट किया गया था। बुजुर्ग मरीज को नेफ्रो की समस्या है। इस वजह से उनको मल्टीपल ऑर्गन प्रॉब्लम है। आज उनकी पथरी का ऑपरेशन किया जाएगा। बताया जा रहा कि मुनव्वर राणा काफी समय से किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसका ऑपरेशन आज ही होना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें