Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यासीन मलिक को हुई उम्रकैद, लगा इतने लाख का जुर्माना

नई दिल्लीः अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली की विशेष कोर्ट ने टेरर फंडिंग के दो अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि मलिक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं फैसले के दौरान मलिक कोर्ट रूम में मौजूद रहे। यासीन मलिक पर फैसले को देखते हुए कोर्ट में भारी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।

- Advertisement -

आईपीसी की धारा 121 और 17 में मिली उम्रकैद

बता दें कि मलिक को दो अपराधों आईपीसी की धारा 121 और यूएपीए की धारा 17 के लिए दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। यासीन मलिक को कुल 8 मामलों में सजा सुनाई गई है।

मृत्युदंड दिए जाने का किया था अनुरोध

इससे पहले मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने यासीन मलिक को मृत्युदंड दिए जाने का अनुरोध किया था। वहीं मलिक ने अवैध गतिविधियां कानून के तहत लगाए गए आरोपों समेत उस पर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें