Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, चार गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Azamgarh : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ जिले से एक मामला सामने आया है जिले में सरायमीर थाना क्षेत्र (Saraimer Police Station Area) के राम रायपुर गांव (Ram Raipur Village) के पास पुलिस (police) और पशु तस्कर (animal smugglers) के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया है। वहीं उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक यह घटना बुधवार की रात 12:30 बजे की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो बाइक, दो तमंचा, प्रतिबंधित एक कुंटल 40 किलो मांस बरामद हुआ है। बता दे कि सरायमीर थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे (Saraimir police station in-charge Vivek Kumar Pandey) रात में गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राम रायपुर गांव के पास दो बाइक (Bike) सवार आते हुए दिखाई दिए।

जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों बाइक पर सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग (firing) करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में शेरवा के रहने वाले मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) पुत्र मकसूद (Maqsood) पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य (Superintendent of Police Anurag Arya) ने बताया कि घायल बदमाश का मंडली अस्पताल (Circle Hospital) में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार किये गए घायल बदमाश व उसके तीन साथियों के पास से दो बाइक, दो तमंचा, एक कुंटल 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश प्रतिबंधित पशुओं का वध कर उनका मांस बेचते थे।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें