Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गुजरात में पीएम मोदी, पाटीदारों के बीच मेगा रैली को करेंगे संबोधित

लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) अपने गुजरात (Gujrat) दौरे की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा शनिवार को लगभग 10 बजे पीएम मोदी राजकोट (Rajkot) के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का दौरा करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर एक सार्वजनिक समारोह में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर विभिन्न सहकारी संस्थाओं के नेताओं के सेमिनार को संबोधित करेंगे। वहां पीएम मोदी इफको, कलोल में बने नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

पटेल मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाटीदार बहुल सौराष्ट्र में एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujrat Assembly Elections) के लिए पाटीदार वोट बेहद अहम हैं। 2015 के पाटीदार आंदोलन के बाद कई लोग भाजपा से नाखुश थे। इसका असर 2017 के चुनावों के परिणामों में भी दिखा। हालांकि 2017 में बीजेपी चुनाव जीतने में कामयाब रही। पाटीदार आंदोलन के बाद कई पाटीदार नेता बीजेपी में शामिल हो गए।

वहीं पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के संयोजक और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल (Hardik Patel) 30 मई या 31 मई को गांधीनगर (Gandhinagar) में भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। उन्होंने शुक्रवार को अहमदाबाद में इस बाबत इशारा किया और यहां तक कि चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। पटेल ने एक चैनल पर एक कार्यक्रम में संकेत दिया है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी तय करेगी कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमनाथ मंदिर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक एकता यात्रा का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें