Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Char Dham Yatra: 3 जून तक फुल हो चुकी है बुकिंग, यात्रा पर जाने से पहले पढ़ लें नए अपडेट्स

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

केदानाथ-बदरीनाथ (Kedarnath-Badrinath) सहित चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए अभी तक तीन जून (3 June) तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। किसी भी धाम में तीन जून से पहले के लिए अब पंजीकरण नहीं कराया जा सकेगा। आपात स्थिति में पुलिस की ओर से कराई जा रहे सीमित पंजीकरण को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यात्रा के इच्छुक लोग पर्यटन विभाग (Tourism Department) के पोर्टल पर आगे की बुकिंग के लिए स्लॉट चैक कर सकते हैं।

बता दें ग्रीन सिग्नल दिखने के बाद ही लोग उस तिथि के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। फर्जी पंजीकरण के सहारे चारधाम यात्रा करने और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही देश भर के लोगों से अपील की गई है कि चारधाम के लिए केवल पर्यटन विभाग के पोर्टल और एप के जरिए ही पंजीकरण कराएं। इसके अलावा किसी भी दूसरी वेबसाइट से पंजीकरण नहीं कराया जा सकता। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर (Tourism Secretary Dilip Jawalkar) ने शनिवार को पर्यटन निदेशालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों के फर्जी पंजीकरण कराकर आने की सूचना है।उन्होंने कहा कि पुलिस को यात्रा पर आने वाले लोगों के पंजीकरण की जांच बढ़ाने के साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

जावलकर ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण केवल पर्यटन विभाग के पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए ही कराया जा सकता है। इसके अलावा यदि कोई किसी अन्य वेबसाइट से पंजीकरण का दावा करता है तो वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि फर्जी पंजीकरण के अभी तक 80 के करीब मामले पुलिस के सामने आए हैं और ऐसे लोगों को आगे बढ़ने से रोकने के साथ ही पूछताछ भी कराई जा रही है। कहा कि बिना पंजीरकण किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पर्यटन सचिव ने कहा कि आमतौर पर लोग मानसून से पहले ही चारधाम यात्रा प्लान करते हैं। लेकिन चारधाम अक्तूबर तक चलती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी यात्रा प्लान करने की बजाए जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर और अक्तूबर के महीनों तक यात्रा प्लान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक शुरू के 45 दिनों में ही 70 प्रतिशत यात्री दर्शन कर लेते हैं। लेकिन हमारा प्रयास है कि पूरे यात्रा काल में लोग चारधाम दर्शन के लिए आए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें