Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बड़ी खबर: नेपाल की तारा एयरलाइन का प्लेन हुआ लापता, 4 भारतीय समेत 22 लोग थे सवार

लखनऊ डेस्क 

- Advertisement -A valid URL was not provided.

भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार यह विमान 9:55 बजे उड़ान भरी थी। लापता विमान में 4 भारतीय, 3 जापानी तथा शेष नेपाली नागरिक थे। डबल इंजन विमान में चालक दल सहित कुल 22 यात्री थे।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि मिनिस्ट्री ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

आखिरी बार जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया

मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा (Chief District Officer Netra Prasad Sharma) ने बताया, “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।” वहीं तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला (Tara Air Spokesperson Sudarshan Bartaula) ने बताया कि इस फ्लाइट पर कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, सह-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें