Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब की बोतल, कीमत जानकर लगेगा झटका

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

दुनिया में तरह-तरह के लोग होते हैं और उनमें बहुत से ऐसे भी हैं, जिन्हें शराब का बड़ा ही शौक होता है। मदिरा में भी उन्हें महंगी से महंगी शराब ही पसंद होती है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक व्हिस्की की बोतल 10 करोड़ रुपये में बिकी है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल बताया गया है। ऑक्शन में एक शख्स ने इसे 1.4 मिलियन डॉलर देकर खरीदा है। इस व्हिस्की की बोतल का नाम The Intrepid है। ऑक्शन हाउस ल्योन एंड टर्नबुल (Auction House Lyon And Turnbull) के मुताबिक, यह बोतल 5 फीट 11 इंच लंबी है। इसके साइज के कारण इसका नाम Guinness World Record में भी दर्ज है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल का खिताब दिया गया है।

बता दें इस शराब की बोतल में 311 लीटर व्हिस्की भरी है। एक नॉर्मल साइज की व्हिस्की की बोतल से तुलना करें, तो इसमें करीब 444 बोतलों के बराबर व्हिस्की भरी हुई है। हाल ही में इस बोतल को ऑनलाइन ऑक्शन में रखा गया था, जहां एक शख्स ने इसे 10 करोड़ रुपये से अधिक देकर इसे खरीद लिया। रिपोर्ट के अनुसार, इसे अभी तक की सबसे महंगी शराब (Most Expensive Liquor) माना जा रहा है। यह शराब 1989 में बनी Macallan की Luxury Single Malt Scotch Whisky है। ऑक्शन करने वाली संस्था का कहना है कि यह ‘पीला सोना’ है। इसका स्वाद सेब जैसा मीठा है।

बता दें कि Macallan स्कॉटलैंड की सबसे पुरानी डिस्टिलरी में से एक है। इसकी व्हिस्की की बोतलें दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती हैं। स्कॉटलैंड दुनिया का सबसे प्रसिद्ध व्हिस्की बनाने का स्थान है। जॉनी वॉकर, बैलेंटाइन और ग्रांट जैसे प्रमुख ब्रांडों की जड़ें इसी देश में हैं। इससे पहले भी यहां की शराब की बोतलें नीलामी में रखी जा चुकी हैं। हालांकि इस बार की नीलामी सबसे महंगी और सबसे हटके है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें