Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नेपालः चार घंटे से विमान लापता, चार भारतीय भी हैं सवार

नई दिल्लीः नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में क्रू मेंबर सहित 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय बताए जा रहे हैं। जिसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि सुबह 10.07 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

वहीं, जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा है कि घासा में एक तेज धमाके की सूचना सामने आई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। वहीं, उस क्षेत्र में हेलिकॉप्टर भेजा गया है, जहां आखिरी बार संपर्क किया गया था। बता दें कि विमान का अंतिम संपर्क Lete Pass में हुआ था। जानकारी के अनुसार इस यात्री विमान में 13 नेपाली, चार भारतीय, दो जर्मन और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

आपको बता दें कि तारा एयर के मुताबिक, विमान में जो चार भारतीय सवार हैं, उनके नाम कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी,  रितिका त्रिपाठी और वैभवी बांदेकर है। इसके अलावा यात्रियों में इंद्र बहादुर गोले, पुरुषोत्तम गोले, राजन कुमार गोले, बसंत लामा, गणेश नारायण श्रेष्ठ, रवीना श्रेष्ठ, रश्मि श्रेष्ठ, रोजिना श्रेष्ठ, प्रकाश सुनुवर, मकर बहादुर तमांग, राममाया तमांग, सुकुमाया तमांग, तुलसी देवी तमांग, अशोक, माइक ग्रीट, उवे विल्नर शामिल हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें