Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें तुंरत दिल्ली (Delhi) के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में आजम खान की इलाज जारी है। आजम खान के साथ उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) भी मौजूद हैं।

बता दें बीते कुछ दिन पूर्व ही सीतापुर (Sitapur) जेल से वह छूटे हैं। जेल में रहते हुए आजम की कई बार तबीयत बिगड़ी थी। उस दौरान भी उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। जिसका जिक्र जेल से रिहा होने के बाद वह मीडिया से भी कर चुके हैं। गौरतलब है कि सीतापुर जेल से छूटने के कुछ ही दिन बाद यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ। इस दौरान आजम खान अपने बड़े बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के कक्ष में पहुंचकर विधायक की सदस्यता ग्रहण की थी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद आजम सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें