Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Nepal Plane Crash: 14000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन क्रैश, अब तक 14 शव बरामद

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

नेपाल (Nepal) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को लापता हुए ‘तारा एअर’ (Tara Air) के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से 14 शव निकाले गए हैं। नेपाली विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सुराग मिल गए हैं। नेपाल से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही जमीन से विमान का संपर्क टूट गया और तमाम कोशिशों के बाद कुछ हासिल नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका को लेकर विमान की खोज शुरू हुई और आखिर में अनहोनी की आशंका सच साबित हुई। हिमालय की पहाड़ियों में विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया था। विमान के मलबे की पहली तस्वीर नेपाल आर्मी ने जारी की है और अब ताजा जानकारी के अनुसार बचावकर्मियों मे 14 शवों को निकाला है। प्लेन में कुल 22 लोग सवार थे।

बता दें नेपाल की सेना को विमानन कंपनी ‘तारा एयर’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे के पर्वतीय मुस्तांग जिले में होने के सुराग मिले हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हालांकि विमान में सवार 22 लोगों के बारे में अब भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर नारायण सिल्वाल ने कहा, ‘सैनिकों और बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘दुर्घटनास्थल मुस्तांग जिले के थसांग-2 के सनोसवेयर में है।’ सिल्वाल ने आगे बताया कि ‘पुलिस निरीक्षक लेफ्टिनेंट मंगल श्रेष्ठ और एक गाइड दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। विभिन्न एजेंसियों के अन्य बचाव दल छोटे हेलीकॉप्टर के जरिये दुर्घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वहां पहुंचने के लिए हर संभव साधन के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है।’

यह भी पढ़ें :

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें