Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना, पति ने रचाई दूसरी शादी

लखनऊः सबरेली में पति के द्वारा किए गए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पत्नी को तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी कर ली। जब महिला को इसका पता लगा तो उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना बारादरी की कटरा चांद खा निवासी अंशिका पुत्री गोविंद राम मौर्या ने बताया कि उसकी शादी 28 जून 2020 को आंवला के महाराजपुरम कालोनी निवासी ओमपाल मौर्या के बेटे उपदेश मौर्या के साथ हुई थी।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपदेश गांव कुलछा की एक युवती से प्रेम करता था। शादी के बाद भी उन लोगों का मिलना जारी रहा। प्रेमिका की खातिर वह उसे पसंद नहीं करता था। शादी के दो महीने बाद उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद 10 दिसंबर को उपदेश ने युवती के साथ शादी कर ली। जबकि उसने अंशिका को तलाक नहीं दिया।

बता दें कि मामले में सोमवार को अंशिका ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत कर पति व ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें