Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एंबुलेंस ने डीसीएम को मारी टक्कर, हादसे में 7 की मौत

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

बता दें कि बरेली के फतेहगंज-दिल्ली उच्च मार्ग पर जा रही एंबुलेंस के चालक को अचानक झपकी आ गई, जिस वजह से एंबुलेंस डिवाइडर क्रास कर डीसीएम में टकरा गई। इस जोरदार टक्कर के बाद  एंबुलेंस में सवार लोगों की भयानक चोट आने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई।

एंबुलेंस में सवार लोग पीलीभीत के बताए जा रहे हैं, जो अपने साथ मरीज को बीसलपुर से दिल्ली लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

वहीं सीएम योगी इस भीषण हादसे में लोगों की असमय मौत पर दु:ख जताया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम ने अधिकारियों से मृतकों के परिवारजनों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने को कहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें