Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

CRIA ने जारी किया रिपोर्ट, जल्द मिलेगा कोयला संकट से निजाद

नई दिल्लीः देश के NTPC संयंत्रों में आगामी मानसून से पहले कोयला भंडारण की कमी होने का संकेत मिल रहा है। जुलाई से अगस्त तक के बीच एक बार फिर देश को उर्जा संकट से जूझना पड़ सकता है।

- Advertisement -

हाल ही में स्वतंत्र शोध संगठन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लिन एयर ने एक रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक खदानों पर लगे ऊर्जा स्टेशनों के पास अभी मात्र 1.35 करोड़ टन का कोयला भंडारण शेष है।

आपको बता दें कि सीआरआई ने रिपोर्ट का शीर्षक ” भार उठाने में विफल: भारत का उर्जा संकट कोयला प्रबंधन का संकट है ” के नाम से दिया है। जब रिपोर्ट शीर्षक इतना गंभीर है तो संकट कैसा होगा। इसका अनुमान रिपोर्ट में दिए विवरण से लगाया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कोयला आधारित बिजली संयंत्र ऊर्जा की मांग में मामूली बढ़ोत्तरी को भी झेलने की स्थिति में नहीं है और कोयला परिवहन की योजना पहले से बनाने की जरूरत है।

वहीं आगामी संकट को लेकर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने अनमान लगाते हुए कहा कि अगस्त में ऊर्जा की अधिकतम मांग 214 गीगा वॉट पर पहुंच जाएगी, इसके अलावा औसत बिजली की मांग भी मई के दौरान 13,342.6 करोड़ यूनिट से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें