Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Kasganj : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, जाने पूरा मामला

- Advertisement -

Kasganj : कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली पुलिस (Patiali Kotwali Police) ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री (illegal arms factory) का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस (police) ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही मौके से 10 अवैध तमंचे, 6 जिंदा व 2 खोखा कारतूस सहित अधबने तमंचे सहित शस्त्र वनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे (SP Rohan Pramod Botre) ने प्रेसवार्ता (press conference) कर बताया की, पटियाली कोतवाली के कस्बा भरगैन (Kasba Bhargain ) इलाके में अवैध रूप से तमंचे बनाने की फैक्ट्री की सूचना मुखबिर से मिली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पटियाली कोतवाली पुलिस व एसओजी (SOG) की टीम ने कस्बा भरगैन में एक खाली मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई, पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है साथ ही मौके से 10 तमंचे, 6 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, भारी मात्रा अधबने तमंचे सहित तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें