Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रेणुका सिंह का सीएम बघेल पर बड़ा आरोप, कहा- बाहरी लोगों को भेजा जा रहा है, राज्यसभा

नई दिल्लीः इन दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरगुजा दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ीयों की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार और दिल्ली के लोगों को राज्यसभा भेज रहे हैं। रेणुका सिंह ने छात्तीसगढ़ से राज्य सभा के लिए चुने गए उम्मीदवारों का नाम लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भेजा क्यों नहीं जाएगा क्यों कि जहा दिल्ली के 10 जनपद से कांग्रेस का फैसला होता है, तो फिर बात ही क्या है।

- Advertisement -

इसके साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी के पास चेहरे की कमी नहीं है, फिर भी छत्तीसगढ़ के लिए बाहर के लोगों को राज्यसभा भेजा जा रहा है, छत्तीसगढ़ियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धोखा कर रहे हैं।

DU और सेंट स्टीफंस में मचा घमासान, छात्रों को हो सकती है असुविधा

पिछ कई दिनों से सेंट स्टीफंस कॉलेज CUET के प्रवेश प्रक्रिया शर्तों के खिलाफ अड़ा है। इस मामले को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को सेंट स्टीफंस से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सभी आवेदकों को समान अवसर मिलेंगे।

बता दें कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यलय और कॉलेज आमने-सामने हैं। कॉलेज ने इससे पहले कहा था कि वह सभी श्रेणियों में दाखिले के लिये सीईयूटी में प्राप्त अंकों को 85 प्रतिशत, जबकि साक्षात्कार को 15 प्रतिशत वेटेज देगा।

कॉलेज के द्वारा लिये गए इस फैसले के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि वह स्टीफंस कॉलेज द्वारा सीयूईटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर किये गए सभी दाखिले को अमान्य घोषित करने के अपने निर्णय पर अडिग है। सोमवार को कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन वर्गीज को लेखे पत्र में, डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने तर्क दिया कि कॉलेज की प्रक्रिया से भेदभाव पैदा होगा।

विकास गुप्ता ने यह भी कहा कि इस मामले को तूल देने से दाखिला प्रक्रिया के सुचारू और समयबद्ध संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीयूईटी से सभी आवेदकों को एक समान अवसर मिलेंगे और सभी आवेदकों के लिए मानकीकृत, न्यायसंगत, निष्पक्ष, पारदर्शी, राष्ट्रीयकृत सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी-यूजी के आधार पर योग्यता निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें