Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम योगी ने गर्भ गृह की रखी आधारशिला, नृत्य गोपाल दास समेत तमाम साधु-संत रहे मौजूद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का काम बहुत तेजी से चल रहा है। बता दें कि राम मंदिर के निर्माण के पहले चरण में चबूतरे का काम पूरा हो गया है। जिसके बाद अब मंदिर के दूसरे चरण की शुरूआत होने जा रही है। जिसके तहत गर्भ गृह के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं अयोध्या में आज से राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखीं।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

वहीं राम मंदिर के चबूतरे के निर्माण का काम पूरा होने के साथ ही अब सभी की नजरें राम मंदिर के गर्भ गृह पर टिकी हुई थी। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला में पहला पत्थर रखा। जिसके साथ ही गर्भ गृह का काम शुरू हो गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण करने के साथ ही विधिवत पूजा भी की गई।

आपको बता दें कि मुख्य राम मंदिर के गर्भ गृह निर्माण की आधारशिला के कार्यक्रम में सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चंपत राय समेत करीब 250 साधु संत और राजनैतिक हस्तियां मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि गर्भगृह की आधारशिला के रखने के बाद दिसंबर 2023 तक गर्भगृह का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद साल 2024 की मकर संक्रांति के दिन रामलला को मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।

बता दें कि राम मंदिर के पक्ष में 9 नवंबर 2019 को फैसला आया था, जिसके बाद 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। जिसके बाद राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल राम मंदिर निर्माण के लिए जिन गुलाबी पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। यह राजस्थान के भरतपुर के बंसी पहाड़ से निकाले जा रहे हैं। जिन पर नाहर शैली में कलाकृति बनाने का काम किया जा रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें