Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार ने दिया निर्देश, अब हर घर में लहरायेंगा तिरंगा

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने का उद्देश्य दिया है। हर घर में तिरंगें का कार्यक्रम अगस्त 11 से 17 तक चलाएगी। बता दें मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंडलायुक्तों व डीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसको लेकर निर्देश दिए।

- Advertisement -

आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थानों आदि में झंडा फहराया जाए। लक्ष्यों के अनुसार पर्याप्त संख्या में झंडों का निर्माण कराया जाए।

बता दें परिवहन निगम व निजी बसों, ट्रकों, अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों और सरकारी वाहनों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संदेश का स्टीकर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाकर लक्ष्य प्राप्ति के प्रयासों की समीक्षा की जाए।

वहीं, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को इसके लिए लक्ष्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि 21 जून तक चलाए जा रहे अमृत योग माह में जनसहभागिता करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें