Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ में होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, सीएम योगी, पीएम मोदी को देंगे ये खास उपहार

लखनऊः यूपी के शिल्‍पकारों और कामगारों के हुनर को एक बार फिर दुनिया देखेगी। जानकारी के अनुसार लखनऊ में 3 जून को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षी बनेंगे। उनको यूपी के वो उत्पाद दिखाए जाएंगे, जो ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडेक्ट’ के तहत न सिर्फ तैयार किए जाते हैं बल्कि इनको देश और दुनिया के बाज़ार तक पहुंचाने में मदद की जाती है।

- Advertisement -

सेरेमनी के दौरान पीएम मोदी को दिया जाएगा कांच का बना राम दरबार  

आपको बता दें कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान पीएम मोदी को फिरोजाबाद का कांच का बना राम दरबार दिया जाएगा। इसके अलावा अतिथियों के लिए ऐसे तोहफों की सूची बनायी गई है, जो उनको उत्तर प्रदेश की विविधता, हुनर, भव्यता और यहां की नायाब कारीगरी की झलक दिखाएगी। वहीं पलाश के फूलों और दूसरे प्राकृतिक तरीक़ों से इन तोहफ़ों की पैकिंग की जाएगी।

समारोह में पीएम मोदी को दिया जाएगा खास तोहफा

जानकारी के मुताबिक समारोह में सबसे ख़ास तोहफ़ा देश के पीएम मोदी को दिया जाएगा। बता दें कि उनको फ़िरोज़ाबाद का कांच का बना राम दरबार सीएम योगी भेंट करेंगे और सम्मान स्वरूप खादी के कपड़े पर लखनवी की मशहूर कारीग़री चिकनकारी का अंगवस्त्र पहनाया जाएगा।

कोदंड राम की प्रतिमा दे चुके हैं सीएम योगी  

आपको बता दें कि इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम योगी दक्षिण भारतीय कोदंड राम की प्रतिमा दे चुके हैं, लेकिन इस बार फ़ोकस ODOP पर होने की वजह से फ़िरोज़ाबाद के ग्लास वर्क को चुना गया है। जो यूपी के कारीगरों की दक्षता को बताएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें