Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Gorakhpur : शादी से 3 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, जाने पूरा मामला

Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव मिला है। पांच जून को उसकी शादी होनी थी, लेकिन शादी से तीन दिन पहले ही लड़की का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

मृतका की मां का कहना है कि एक शोहदा उसकी लड़की को आए दिन परेशान करता था, जिससे पीड़ित होकर उसने आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव बरामद किया। पांच जून को मृतका की शादी होनी थी।

आरोप है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक लड़की को परेशान करता था, जिससे तंग आकर युवती ने खुदकुशी की है। वहीं पिपराइच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका पिपराइच इलाके की रहने वाली थी। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई। पूरी रात तलाश करने के बावजूद भी उसका कहीं पता नहीं चला।

अगली सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी हुई। परिजनों का आरोप है कि युवक युवती को परेशान करता था, इसी से पीड़ित होकर लड़की ने ख़ुदकुशी की है। युवक की शिकायत उसके परिजनों से भी की गई थी इसके बावजूद भी वह उसे प्रताड़ित करता था।

नाबालिग की शादी की हुई शिकायत
लड़की की शादी तय होने के बाद किसी ने उसके नाबालिग होने की शिकायत की थी और कहा था कि उसके मां-बाप नाबालिग लड़की की शादी कर रहे हैं। जिसके बाद बुधवार को पुलिस भी जांच करने आई थी। आंशका जताई जा रही है कि इसमें भी आरोपी युवक का हाथ हो सकता है। इंस्पेक्टर पिपराइच उदयशंकर कुशवाहा ने बताया कि बाल कल्याण विभाग ने रिपोर्ट मांगी थी। इसीलिए जांच में पुलिस गई थी।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें