Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम योगी का सख्त निर्देश, सोशल मीडिया पर अनावश्यक बयानबाजी करने वाले जा सकते हैं जेल

लखनऊ डेस्क | शुक्रवार को कानपुर (Kanpur) में दो समुदायों के बीच हुए तनाव को लेकर सीएम सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रेदश में शांति का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। सीएम योगी ने कानपुर के पुलिस कमश्नर को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा बिना किसी रियायत कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि शांति में खलल पैदा होने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) ने शुक्रवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विशेष तौर पर कानपुर में हुई घटना की जानकारी ली और पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिलों में प्रशासन व पुलिस के अधिकारी छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। सूचना के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक बयान देने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों में अभियान चलाकर अवैध और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया जाए। चिन्हीकरण के बाद विधिक कार्रवाई की कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों। गत दिनों अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से या तो माइक उतारे गए हैं या उनकी आवाज कम की गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि दोबारा धार्मिक स्थलों के माइक की आवाज तेज न हो।

आपको बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तथा कानपुर देहात के परौंख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) एवं पीएम मोदी के दौरे के सकुशल संपन्न होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को शाबाशी दी। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जैसे आयोजनों की सफलता से देश दुनिया में प्रदेश की बेहतर छवि बनती है।


यह भी पढ़ें : RSS चीफ मोहन भागवत ने शिवलिंग पर दिया बड़ा बयान, शिवसेना ने किया समर्थन


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें