Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा शासन काल के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष में, जगदंबिका पाल ने किया जनहित और लोक कल्याणी कार्यों का बखान

उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन काल के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष में स्थानीय भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जनपद मुख्यालय पर आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद जगदंबिका पाल ने पिछले 8 साल में केंद्र में मोदी सरकार द्वारा किए गए जनहित और लोक कल्याणी कार्यों का बखान किया।

- Advertisement -

सांसद जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों, गरीबों, युवाओं सहित समाज के हर व्यक्ति के लिए हर क्षेत्र में विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण गरीबों को इस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 25 लाख पक्के आवास प्रदान किए। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ो की संख्या में घरेलू शौचालयों का निर्माण कराया गया।

सौभाग्य योजना के तहत गांव के हर घर में सहज बिजली उपलब्ध कराई गई। महिलाओं के लिए मुफ्त  गैस सिलेंडर, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले के लिए हजारों लाखों की संख्या में दस हज़ार का आसान क़िस्त पर लोन दिया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि चाहे स्वास्थ्य सेवा हो या महामारी प्रबंधन, कॅरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना डब्ल्यूएचओ से लेकर सारी दुनिया ने की। भारत की आबादी के करीब सारे ही लोगों को वैक्सीनेशन कराना इस सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि चाहे कश्मीर में 370 हटाने की बात हो या सर्जिकल स्ट्राइक, विदेशी नीति की बात हो, या स्वदेशी अपनाने , या आत्मनिर्भर भारत की। इस सरकार ने हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना इस देश में इस सरकार ने लागू की जिसके तहत करीब 11 करोड गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए करीब 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, जिसके माध्यम से करीब 3 करोड़ से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज किया गया। सांसद पाल ने कहा कि उपलब्धियों की बात करें तो इस सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे को बिल्कुल सही साबित किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें