Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं इस मामले में लगातार बड़ी-बड़ी जानकारियां निकलकर सामने आ रही है। सलमान और उनके पिता सलीम खान के नाम 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया था।

- Advertisement -

वहीं, धमकी मामले में चार लोगों की स्टेटमेंट को रिकॉर्ड कर लिया गया है। इसमें सलमान खान के पिता और लिरिसिस्ट सलीम खान भी शामिल हैं। बता दें कि सलमान खान की स्टेटमेंट को आज पुलिस ने रिकॉर्ड करने वाली है।

वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस बांद्रा बैंडस्टैंड के पास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस को अभी तक कुछ ठोस सबूत नहीं मिले हैं। वहीं धमकी वाले पत्र में G B L B लिखा हुआ था।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें