Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 संदिग्धों का पोस्टर किया जारी

कानपुरः बीते शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 जून को हुए बवाल और हिंसा में शामिल 40 संदिग्धों की पहचान कर उनका पोस्टर जारी किया है। साथ ही साथ लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील भी की है। जानकारी के अनुसार पोस्टर में फोन नं. 9454403715 भी अंकित किया गया है। साथ ही लिखा है कि संदिग्धों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि कानपुर हिंसा मामले में कानपुर पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में 15 हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बवाल और हिंसा में आईएस-273 गैंग समेत शहर के कई बड़े अपराधी शामिल थे।

बता दें कि पुलिस ने गैंग के सक्रिय बदमाश अफजाल समेत तकरीबन एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं इन सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक-दो को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। वहीं ये लोग बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने वाले थे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें