Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आम आदमी को लगा जोर का झटका, RBI ने लगातार दूसरी बार बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्लीः बीते कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंची महंगाई के चलते रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक बार फिर से रेपो रेट बढ़ाने का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक अब रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गया है। बता दें कि एक महीने में लगातर दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की जून बैठक के बाद आज (बुधवार) को रेपो रेट बढ़ाए जाने की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समिति की लगातार तीन दिनों से यह बैठक चल रही थी और आज पूरी हुई।

वहीं यह इस फाइनेंशियल ईयर में आरबीआई एमपीसी की तीसरी बैठक थी। बता दें कि बैठक में समिति के पांचों सदस्यों ने गवर्नर दास की अगुवाई में महंगाई और इकोनॉमिक ग्रोथ की वास्तविक स्थिति पर विचार-विमर्श किया। वहीं बेकाबू महंगाई को देखते हुए समिति के सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि फिलहाल रेपो रेट बढ़ाने के अलावा और कोई दूसरा उपाय नहीं है। जिसके चलते रेपो रेट में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें