Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कोरोना मामलों में उतार चढ़ाव जारी, 24 घंटे में मिले 7,240 नए केस, 8 लोगों की गई जान

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं। जहां पिछले 24 घंटें कोरोना वायरस संक्रमण के 7,240 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,233 नए मरीज मिले थे। इससे एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,741 नए संक्रमित मिले थे। इससे साबित होता है कि कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेजी से अपना पैर पसार रहा है।

- Advertisement -

कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का हुआ इजाफा

आपको बता दें कि देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं बुधवार को देश में 94 दिन बाद नए संक्रमितों की संख्या 5,000 के पार पहुंची थी। बता दें कि महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोरोना केस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।

वहीं गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में सक्रिय केसों में 3,641 की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद देश में अब सक्रिय केस बढ़कर 32,498 हो गए हैं। अपडेट आंकड़ों के मुताबिक आठ और लोगों की महामारी से मौत हुई है। जिसे मिलाकर अब तक कुल 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें