Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मां ने मासूम का रेता गला, कूड़ेदान में डाला शव

लखनऊः कानपुर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की है। जहां पर एक महिला ने अपने एक साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। और शव को कूड़ेदान में फेंक दिया।

- Advertisement -

मां ने एक साल के मासूम का रेता गला

जानकारी के अनुसार, कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मां ने अपने एक साल के मासूम बच्चे का गला रेत दिया। जानकारी के मुताबिक महिला ने ये खौफनाक कदम सिर्फ इसलिए उठाया, क्योंकि वह बीमार रहता था। वहीं जीआरपी ने इस मामले की जानकारी के बाद केस दर्ज कर हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई जिले की निवासी है आरोपी महिला

आपको बता दें कि आरोपी महिला मंजू राठौर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला की निवासी है। वह अपने एक साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए कानपुर आई थी। जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच अचानक आरपीएफ थाने और डिप्टी एसएस कार्यालय के बीच में उसने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें