Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या, इसके लिए रोकती थी सास

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के दमोह जिले से रिश्ते को शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई है। घटना हटा थाना क्षेत्र के कोड़िया गांव की है। जहां महिला ने अपनी सास की हत्या कर दी। क्योंकि वह उसे देर रात मोबाइल पर बात करने से रोकती थी। वहीं घटना की सूचनी पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाही में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार अजय बर्मन ने अपनी मां की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना पुलिस को दी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। इसमें पता चला कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि मां बाहर से घायल होकर आई हैं। इसके बाद जब घर पहुंचा, तब तक मां की मौत हो चुकी थी.

इसी दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि मृतका के साथ घर पर उसकी बहू थी, जिसने सबसे पहले अपने पति को फोन कर जानकारी दी थी। पुलिस ने जब बहू से पूछताछ की तो शुरुआत में उसने पुलिस को भटकाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया और अपनी सास की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें