Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उपद्रव के बाद एक्शन में सीएम योगी, सहारनपुर से 21 और हाथरस से 8 उपद्रवी गिरफ्तार

लखनऊः पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी से निलंबित की जा चुकीं नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं रहा है। जिसके चलते यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन किया गया। वहीं नमाजियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि सबकी एक ही मांग है कि नूपुर को गिरफ्तार किया जाए। लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बवाल जारी है।

- Advertisement -

कानपुर में एक हफ्ते पहले हुआ था बवाल 

हालांकि जिस कानपुर में एक हफ्ते उसी बयान को लेकर भारी उपद्रव हुआ था, वहां आमतौर पर शांति रही। वहीं पुलिस के भारी बंदोबस्त की वजह से कानपुर में कोई बवाल नहीं हुआ। लेकिन दूसरे शहरों में पुलिस को ऐसी कोई आशंका नहीं थी फिर भी नमाजियों ने नारेबाजी की और हंगामा हुआ। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है।

सहारनपुर से 21 उपद्रवी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हाथरस में भी 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हाथरस में बवाल के बाद सड़कों पर भारी फोर्स तैनात है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें