Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुंबई में मानसून ने दी दस्‍तक, दिल्ली में इस दिन से हो सकती है बारिश!

नई दिल्लीः भीषण गर्मी के बाद अब राहत भरी खबर सामने आई है। जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गोवा के बाद अब मुंबई में भी दस्‍तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में जारी लू में भी मामूली राहत मिलती दिखाई दे रही है। IMD के मुताबिक, अगले हफ्ते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।

- Advertisement -

7 जून के आस-पास होती है मानसून आने की सामान्य तारीख

मौसम विभाग के अनुसार, गोवा और महाराष्‍ट्र के दक्षिणी जिलों में मॉनसून आने की सामान्‍य तारीख 7 जून के आस-पास होती है। वहीं पुणे में 10 जून और मुंबई में 11 जून तक मॉनसून दस्‍तक देता है। आईएमडी के अनुसार, मॉनसून ठीक गति से आगे बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में, गोवा और उससे सटे कुछ कोंकण इलाकों में आने वाले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाएं करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें