Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वाराणसी से अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई, चार यात्री घायल

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

वाराणसी (Varanasi) से आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुट्टुर जिले के यात्रियों को अयोध्या (Ayodhya) भ्रमण करने को जा रही टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक समेच चार पर्यटक घायल हो गए। इनमें से एक घायल का एक-एक हाथ व पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा जौनपुर-लखनऊ हाईवे (Jaunpur-Lucknow Highway) पर बक्शा थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर हुआ। बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार किशोर को बचाने के बाद चालक ने ट्रक की रफ्तार कम कर दी और उसे डांटने लगा। इतने में पीछे से आ रही दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस ट्रक के पीछे जा टकराई।

बता दें टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक मल्ली, पास में बैठे श्रीनिवास रेड्डी, रामानम्मन और वेंकेटेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीनिवास रेड्डी का एक हाथ व एक पैर कट गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश से घूमने निकले थे। वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद शनिवार को अयोध्या राम मंदिर देखने जा रहे थे। एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस ट्रक से टकरा गई।


यह भी पढ़ें :

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें