Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एशिया के सबसे लंबे दांत वाले हाथी भोगेश्वर का निधन

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

पशु प्रेमियों के लिए एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। एशिया का सबसे लंबे दांतों वाला हाथी (Elephant), भोगेश्वर (Bhogeshwar) अब नहीं रहा। कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व (Bandipur Tiger Reserve) के गुंद्रे रेंज (Gundre Range) में शनिवार को 60 साल का यह हाथी मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि इसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। काबिनी बैकवाटर में यह हाथी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हुआ करता था। भोगेश्वर को एशिया का सबसे लंबे दांतों वाला हाथी माना जाता था।

बता दें इसे मिस्टर काबिनी (Mr. Kabini) भी कहा जाता था। माना जा रहा है कि हाथी की मौत तीन-चार दिन पहले हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भोगेश्वर के दांत 2.54 मीटर और 2.34 मीटर लंबे थे। जब इस हाथी की मौत के बारे में खबर सोशल मीडिया पर आई तो, लोगों ने अपने-अपने तरीके से भोगेश्वर को श्रद्धांजलि दी। लोगों का कहना था कि इस हाथी का दिखना शुभ माना जाता था। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Union Minister of State for Agriculture and Farmers Welfare Shobha Karandlaje) ने भी हाथी को याद करते हुए ट्वीट किया।

कहा जाता है कि हाथी की औसत उम्र 65 साल तक होती है। जंगल में रहने वाले हाथी करीब 60 साल तक जीवित रह सकते हैं, जबकि पाले गए हाथियों की उम्र 80 साल तक हो सकती है।


यह भी पढ़ें :

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें