Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रयागराज हिंसाः जावेद पंप का घर जमींदोज, 2 अवैध असलहा समेत कई चीजे बरामद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को हिंसा मामले में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के आलीशान मकान को गिरा दिया गया।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

जानकारी के मुताबिक जावेद का मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। जब पुलिस ने मकान की सर्चिंग की तो 2 अवैध असलहा, कई कारतूस, एक बड़ा बांका और एक कागज मिला है। इस कागज पर कोर्ट के खिलाफ तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है।

बता दें कि जावेद के घर में कुछ पोस्टर्स और बैनर भी मिले हैं। वहीं इन सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि इस पर नियमानुसार अलग से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज पुलिस के टॉप अधिकारियों के अनुसार, दंगों के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप का मोबाइल फोन फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मोबाइल से कई चैट्स डिलीट हैं। कई कॉल्स भी डिलीट कर दी गई हैं। सबकी डिटेल्स निकाली जाएगी। साथ ही साथ जावेद के फेसबुक पोस्ट खंगाले गए हैं जिससे पता चलता है कि अदालत पर उसका भरोसा नहीं है। वहीं कुछ वॉट्सएप चैट्स मिले हैं, जिसमें भीड़ को बुलाने की बातचीत का जिक्र किया गया है। जानतकारी के मुताबिक जावेद प्रयागराज में होने वाली धर्मगुरुओं की पीस कमेटी की मीटिंग में भी आता था, लेकिन अब हिंसा के बाद उसका असली चेहरा बेनकाब हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें