Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पैगंबर मोहम्मद विवादः बांग्लादेश में हिन्दू परिवार के घर पर हमला, कोई हताहत नहीं

नई दिल्लीः पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से शुरू हुए विवाद के कारण भारत में आए दिन विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी पैगंबर मोहम्मद विवाद के  कारण सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को बांग्लादेश में भी भीड़ ने एक हिंदू परिवार के घर पर हमला कर दिया। वहीं ये हमला बागेरबाट के  चीतलमारी इलाके में हुआ। जिसके चलते वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और वहां रह रहे हिंदुओं में डर का माहौल व्याप्त है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

दीपक सरकार के घर पर हुआ था हमला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बागेरहाट के पुलिस अधीक्षक केएम अरिफुल हक ने बताया कि चिंगारी गांव में 33 वर्षीय दीपक सरकार के घर पर दोपहर लगभग 2 बजे एक भीड़ ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सभी सदस्य वहां से भागने में सफल रहे।

हमलावरों ने सड़क जाम कर शुरू किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि इसके बाद हमलावरों ने कुनिया इलाके में एक सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने दीपक सरकार को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की। लेकिन स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें