Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पीएम मोदी ने किया दस लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान, वरुण गांधी ने दी यह सलाह

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने ’10 लाख भर्तियों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ‘1 करोड़ से अधिक’ पदों को भरने के लिए कोशिश करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेज काम करने होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि अगले 1.5 सालों में सरकार मिशन मोड में 10 लोगों की भर्तियां करेगी। वरुण ने ट्वीट किया, ‘बेरोजगार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी। नए रोजगार का सृजन करने के साथ साथ हमें 1 करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु रिक्त’ पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा। हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से कदम बढ़ाने होंगे।’ खास बात है कि भाजपा सांसद बीते कुछ समय से अपनी पार्टी के खिलाफ मुखर रहे हैं।

बता दें सोमवार को ही भाजपा नेता ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बेरोजगारी को लेकर उठाए गए अपने सवाल का जिक्र करने पर ओवैसी का धन्यवाद किया था। उन्होंने लिखा, ‘बेरोज़गारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है और पूरे देश के नेताओं को इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए। बेरोज़गार नौजवानों को न्याय मिलना चाहिए,तभी देश शक्तिशाली बनेगा।’

वरुण गांधी ने आगे लिखा, ‘मैं आभारी हूं की रोजगार के ऊपर उठाए गए मेरे सवालों का ओवैसी जी ने अपने भाषण में ज़िक्र किया।’ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, पीएम मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में ह्यूमन रिसोर्सेज की स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने अगले 1.5 सालों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें