Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जल्द मिलेगी तपती गर्मी से राहत, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन मौसम में इन दिनों थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं और गर्मी लू भी चल रही है। तापमान में गिरावट के चलते भी गर्मी का सितम जारी है, जिससे लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो रहा है। दक्षिणी राज्यों में मानसूनी बारिश लोगों की आफत बनी हुई है। देर रात बारिश होने से कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात में बाधा देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

 

यहां होगी भारी बारिश

 

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं इसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आंधी-तूफान के भी आने की आशंका है। आईएमडी की ओर से सिलसिलेवार ट्वीट्स करके मौसम में बदलाव आने की जानकारी दी गई है। IMD ने मंगलवार दोपहर ट्वीट किया, “वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते वेस्टर्न हिलायन रीजन और उसके पास के मैदानी क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 15 जून को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, आंधी तूफान की उम्मीद जताई गई है।

इसके बाद 16 जून से लेकर 18 जून के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। एक अन्य ट्वीट में मौसम विभाग ने बताया है कि 16 और 17 जून को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और 16 जून को उत्तरी पंजाब में भारी बारिश की संभावना बनी है। उधर, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में वर्षा की गतिविधि में बढोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें