Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सीएम योगी का सख्त आदेश

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Examination) के परिणाम (Results) को लेकर अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम समय से जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओंं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों और परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं बताई गई है।

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,27,586 विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला इस परिणाम से होगा। परिणाम को www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसे लेकर बोर्ड कार्यालय में चल रही तैयारियां आखिरी चरण में हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
  • अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं

यह भी पढ़ें : 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें