Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, इन रजिस्ट्रियों पर नहीं देना होगा स्टांप शुल्क

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। बता दें अब प्रदेश में ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री पर कोई भी स्टांप शुल्क नहीं देना होगा, मात्र 5 हजार के स्टाम्प पर रजिस्ट्री होगी और 1 हजार प्रोसेसिंग फीस लगेगी। वहीं योगी सरकार ने कैबिनेट से इस प्रस्ताव को पास कर दिया है।

- Advertisement -

आपको बता दें योगी सरकार ने अब अपनों के नाम संपत्ति करने के लिए गिफ्ट डीड (दान विलेख) में 6 हजार रुपये के स्टाम्प पर रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान की है।

जहां सरकार ने इस कैटेगरी के मुताबिक परिवार के अंदर माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्र वधू, पुत्री-दामाद, सगा भाई-सगी बहन, पुत्र-पुत्री का बेटा-बेटी सब आएंगे। और अभी तक परिवार के अंदर गिफ्ट डीड में भी डीएम सर्किल रेट के हिसाब से रुपए खर्च करने पड़ते थे।

हालांकि यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है,लेकिन  शुरुआत में 6 महीने के लिए लागू किया जाएगा. बाद में इसको आगे बढ़ाया जा सकता है। फैसले से सरकार को तकरीबन 200 करोड़ का नुकसान होगा। अभी डीएम सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क लिया जाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें