Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, धर्मगुरुओं से की ये अपील

लखनऊः सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं इस बार पुलिस बल के साथ आरएएफ और पीएसी बल की भी धार्मिक स्थलों के आसपास तैनाती रहेगी। इसके साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पूरे जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढ़ंग से नमाज अदा करने की अपील की है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि दस जून को जुमे की नमाज के बाद महानगर के घंटाघर और नेहरू मार्केट में हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया  है। इसके अंतर्गत 17 जून (शुक्रवार) को आरएएफ की तीन कंपनियां, पीएसी की तीन कंपनियों के अलावा पुलिस भी मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगी।

इसके साथ ही जिले के सभी 21 थानों में सीओ, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों ने धर्म गुरुओं से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढ़ग से जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है। बता दें कि सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने शरारती तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें