Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अग्निपथ स्कीमः 24 जून से शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया

नई दिल्लीः अग्निपथ स्कीम पर जारी बवाल के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि उन्होंने कहा कि 2022 में अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयु सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

- Advertisement -

वहीं, जो बल में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं कर सके। वहीं, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि जनरल पांडे ने कहा कि अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। जिसकी अधिसूचना अगले 2 दिनों के अंदर http://joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दी जाएगी। उसके बाद सेना भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि उन्होंने कहा कि सेना को उम्र में एकमुश्त छूट देने का सरकार का फैसला मिल गया है, और जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। वहीं सेनाध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें