Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बड़ी लाभकारी है भिंड़ी, जानिए चौंकाने वाले फायदे

नई दिल्लीः गर्मीं के मौसम में हमें हरी सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों के अधिक मात्रा में सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। आपने हरी सब्जियों में भिंडी का सेवन तो जरूर किया होगा। जिसमें हम लोग लेडी फिंगर के नाम से भी जानते है। आपको बता दें कि भिंडी में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस और आयरन जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट एवं खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। तो आइए हम आपको बताते है भिंडी सेवन के जबरदस्त फायदे के बारे में…

- Advertisement -

आपको बता दें कि भिंडी के सेवन से आपका दिल और इम्यूनिटी स्ट्रोंग बनी रहती है। इसके साथ ही ये रिच से फाइबर का एक अच्छा सॉर्स होता है। जिसको खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वहीं भिंडी के सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा भिंडी खाने से आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से भी बचा जा सकता हैं। अगर आप गर्मियों में एक हेल्दी और चमकदार त्वचा पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो भिंडी को अपने आहार में जरूर शामिल करें, तो चलिए आपको बता दें भिंडी खाने के चमत्कारी फायदे

आपको बता दें भिंडी में म्यूसिलेज नामक एक गाढ़ा जेल पदार्थ मौजूद होता है, जो कि डाइजेशन के दौरान खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को आपके शरीर में कम करता है। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं। जहां भिंडी में लेक्टिन नामक एक प्रोटीन मौजूद होता है, जो आपके शरीर में ह्यूमन कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करता है। इसलिए भिंडी के सेवन से आप कैंसर की कोशिकाओं में करीब 63% तक बढ़ोतरी होने से रोक सकते हैं। वहीं भिंडी महिलाओं में ब्रीस्ट कैंसर को रोकने में भी बेहद मददगार होता है।

वहीं भिंडी में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि वजन घटाने में मददगार साबित होता हैं। वहीं कई लोग गर्मियों में पेट से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस समस्या को भी दूर करने के लिए आप भिंडी का सेवन कर सकते है। भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त बना रहता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें