Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष के लिए बड़़ी चुनौती, 2 नेताओं ने लड़ने से कर दिया मना

नई दिल्लीः राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के दो नेताओं ने मैदान में उतरने से साफ मना कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले एनसीपी नेता शरद पवार ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने भी मना कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक फारुक अब्दुल्ला की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि वह ममता बनर्जी के आभारी हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके नाम को आगे बढ़ाया और साथ ही उन नेताओं को भी धन्यवाद जिन्होंने समर्थन देने का वादा किया है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा कि, ‘मैंने इस इस पर काफी विचार करने के बाद मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर इस समय कठिन हालात से गुजर रहा है। जिससे निपटने के लिए मेरी मदद की जरूरत है।

इसलिए मैं अपना नाम इस आदर के साथ वापस लेता हूं। मैं ममता दीदी का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा नाम का प्रस्ताव रखा है साथ ही उन नेताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझे समर्थन देने का वादा किया।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें