Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आजम खां का छलका दर्द, कहा- कुतुबमीनार और ताजमहल की चोरी का दर्ज कराते मुकदमा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जिसके चलते पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने जिले में डेरा डाल दिया है। इसी क्रम में शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां आजमगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने नसीरपुर और मुबारकपुर में जनसभा को संबोधित किया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में जनता से वोट करने के लिए अपील की। इस दौरान वे केंद्र सरकार और यूपी सरकार के नीतियों पर जमकर बरसे। वहीं आजम खां ने कहा कि मुल्क, सूबे और आपकी बेहतरी के लिए हमने और हमारे अपनों ने क्या-क्या नहीं सहा। मेरे खिलाफ सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं। किताबें, फर्नीचर और मुर्गी चोरी ही नहीं, डकैती की धाराएं भी हमारे ऊपर लगाई गई हैं।

आपको बता दें कि हमारे मुखालिफों ने हमारा मयार बहुत हल्का रखा। उन्हें अगर मुकदमा कराना ही था, तो कुतुबमीनार और ताजमहल की चोरी का मुकदमा दर्ज कराते। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में विधायक आजम खां ने अपना दर्द बयां किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें